Muzaffarpur News: सियारी नदी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: गायघाट। भरतनगर स्थित सियारी नदी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। भरतनगर निवासी सुरेंद्र राय का पुत्र आर्यन कुमार सियारी नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। परिजनों के खोजबीन करने के दौरान नदी में आर्यन का शव मिला। नदी से निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आर्यन इकलौता था। बेनीबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.