मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में शनिवार को एक केंद्र पर सिमुलतला आवासीय प्रवेश परीक्षा हुई। 565 बच्चे आवंटित थे, जिनमें 32 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही।परीक्षा के लिए चैपमैन प्लस-टू बालिका स्कूल में केंद्र बनाया गया था। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्न थे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था। अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से पूछे गये थे। कई परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया, जबकि कुछ को कुछ सवाल समझने में परेशानी हुई। कुल मिलाकर परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य बताया।जैमर और पुलिस की निगरानी में हुई परीक्षापरीक्षा में कदाचार रोकने के लिए केंद्र पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के...