मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिटी इन्वेस्टमेंटस टू इनोवेट एंड सस्टेन (सिटीज 2.0) के तहत मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी को नगर विकास एवं आवास विभाग से 9.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। सहायक अनुदान के तौर पर मिली इस राशि से शहरी विकास को गति व स्मार्ट सिटी की लंबित योजनाओं को पूरा करने की उम्मीद जगी है। इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव राजीव कुमार ने नगर निगम के आयुक्त सह एमएससीएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज प्रताप सिंह को पत्र लिखा है。

अनुदान की राशि का विवरण संयुक्त सचिव के पत्र के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सिटीज 2.0 के तहत मिले सहायक अनुदान में केंद्र सरकार के 7.50 करोड़ और राज्य सरकार के 1.87 करोड़ रुपए शामिल हैं। इस राशि का उपयोग शहरी इलाकों में हरियाली बढ़ाने से लेकर पर्या...