मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाकाल सेवा दल की बैठक रविवार को आमगोला स्थित एक विवाह भवन में अध्यक्ष आकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी दो अगस्त की शाम सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से निकलने वाली महाकाल शाही पालकी यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गई। यात्रा में डीजे की जगह शंख, डमरू एवं भजन मंडलियों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उज्जैन जैसी आध्यात्मिक अनुभूति हो सके।एलएनटी की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने बताया की कॉलेज की एनसीसी छात्रा बैंड के साथ परेड करते हुए पालकी यात्रा में सम्मिलित होंगी। बैठक में संजीव साहू, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, बबलू चौधरी, सीए शशिभूषण कुमार, बाबा गरीबनाथ धाम के महंत अभिषेक पाठक, उपमेयर डॉ. मोनालिसा, पूनम वर्मा, नकुल कुमार, डॉ. गौरव वर्मा, जेठेजी, डॉ. नवीन कुमार...