मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। साहेबगंज बाजार में शनिवार को नई दिल्ली में आंदोलनकारियों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सीपीआईएम ने प्रतिवाद मार्च निकाला। सीपीआईएम जिला कमेटी के सदस्य अधिवक्ता महेंद्र राय ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर जवाब मांगना और शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन दिल्ली में जिस तरह विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, इससे लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मौके पर बैद्यनाथ विद्यार्थी, रामनाथ पासवान, प्रो. महेश प्रसाद सिंह, अशोक कुमार, सरोज कुमार रमण, छट्ठु राय, मदन प्रसाद, वीरेंद्र कुशवाहा आदि थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: एसआईआर पर रोक और ज्ञानेश को हटाने की मांग पर भाकपा ने म...