मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। शाहपुर पट्टी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने राकेश कुमार के घर से लाखों रुपये के गहने, नकदी, मोबाइल व कपड़े की चोरी कर ली। मामले को लेकर गृहस्वामी ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। चोरों ने कमरे के दरवाजे को बंद कर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी सदस्य हुए थे। बुधवार अहले सुबह जगा तो देखा कि गंजी से दरवाजा बंधा हुआ था। किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकला। चोरों ने जिस कमरे में माता-पिता सोए थे। उसे भी बाहर से बांध दिया था। चोरों ने गोदरेज और ट्रंक खोलकर साढ़े पांच सौ ग्राम आभूषण, चांदी का सिक्का, नकद 50 हजार, 20 साड़ियां, दो मोबाइल की चोरी कर ली। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि श्वानदस्ता की टीम बुलाकर जांच कराई गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी ...