मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। कोठा बाजार में शनिवार की शाम बदमाशों ने अग्निशमन दस्ता की महिला सिपाही से बदसलूकी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। स्थानीय लोगों की मदद से औरंगाबाद निवासी महिला सिपाही मनीषा कुमारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर मनीषा कुमारी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कोठा बाजार निवासी चंदन कुमार, किशन कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, नवदीप कुमार और गोलू कुमार को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित चंदन कुमार, किशन कुमार, रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।सिपाही ने प्राथमिकी में मारपीट, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। मनीषा कुमारी ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद डेरा लौट रही थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसके स...