मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। बाजार स्थित गांधी चौक के समीप बुधवार को दुकानदार पर रॉड से हमला किया गया। प्रतापपट्टी वार्ड-7 निवासी 50 वर्षीय गणेश प्रसाद को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुकानदार गणेश प्रसाद ने बताया कि दुकान पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में गणेश प्रसाद ने थाने में शिकायत की है। इसमें नवानगर निजामत वार्ड-19 निवासी शत्रुघ्न प्रसाद, उनकी पत्नी, सागर कुमार के अलावा चार से पांच अन्य लोगों को आरोपित किया है। पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह गांधी चौक स्थित दुकान देखने पहुंचा तो देखा कि शत्रुघ्न प्रसाद जबरन कब्जा करने के लिए दुकान के सामने कूड़ा रख रह रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। 1.60 लाख रुपये की सोने की चेन और नकद 10 हजार रुपए छीन लि...