मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में लड़की की मां ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही रविरंजन कुमार सहित तीन से चार अज्ञात को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की दरवाजे पर थी, तभी आरोपित आया और जबरन लड़की का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...