मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। वासुदेवपुर सराय के मुशहरी टोला गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के तीन लोगों पर रॉड से हमला कर दिया। घायल 25 वर्षीय जयप्रकाश कुमार, उसकी पत्नी 24 वर्षीया इंदु देवी और बहन 18 वर्षीया सविता कुमारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में शिकायत की है। इसमें पड़ोस के दो लोगों को आरोपित किया है। बताया कि आरोपितों ने घर से मोबाइल और नकद 50 हजार रुपए ले लिए। विरोध करने पर रॉड से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...