मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार को करंट लगने से विसम्भरापुर निवासी लाइनमैन 30 वर्षीय मुकेश पासवान झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मुकेश गोपालपुर गांव में पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...