मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के साहू पोखर में गुरुवार देर शाम डूबे अधेड़ का शुक्रवार को भी पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की टीम ने पोखर में काफी देर तक तलाश की, लेकिन अधेड़ को नहीं ढूंढ़ सकी। इसी बीच दोपहर में नगर थाना क्षेत्र के परती टोला से लापता दिलीप प्रसाद के परिजन साहू पोखर पहुंचे। उन्होंने चप्पल दिलीप प्रसाद की होने की आशंका जताई। दिलीप प्रसाद का एक बेटा और दो बेटियां देर शाम तक पोखर किनारे बैठकर इंतजार करते रहे। हालांकि, शव बरामद होने के बाद ही डूबे व्यक्ति की पहचान स्पष्ट हो सकेगी। एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक तलाश जारी रखा, पर अंधेरा होने के बाद सर्च ऑपरेशन शनिवार को फिर से करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: धातकीडीह लेक से मिला डूबे व्यक्ति का शव यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: युवक न...