मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के सभागार में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। मुख्य पार्षद कलावती देवी ने बैठक की अध्यक्षता की और ईओ मो. फिरोज ने संचालन किया। इस दौरान कनीय अभियंता अमन कुमार का योगदान कराने, वार्ड-6 में सरकारी भूमि पर पुस्तकालय का निर्माण कराने, वार्ड-23 में सरकारी भूमि पर पुस्तकालय एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने, वार्ड-17 में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने तथा सभी वार्डों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रस्ताव लिया गया। इन प्रस्तावों पर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में विचार किया जाएगा। मौके पर उप मुख्य पार्षद मो. अलाउदीन, बुंदेल पासवान, अनिल कश्यप, प्रशांत कुमार, मिथलेश देवी, प्रियंका कुमारी, किरण चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...