मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल की जांच अब हफ्ते के सातों दिन होगी। इसके लिए डीएम ने सोमवार को टीम का गठन कर दिया। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने सभी डीएम और कमिश्नर को रात में सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की औचक जांच का निर्देश दिया था। इस निर्देश के बाद डीएम ने यह टीम बनायी है। सोमवार को अपर समाहर्ता संजय कुमार, मंगलवार को अपर समाहर्ता कुमार प्रशांत, बुधवार को अपर समाहर्ता, शैलेश कुमार चौधरी, गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, शुक्रवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन, शनिवार को वरीय उप समाहर्ता सौरभ राज और रविवार को वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार निरीक्षण करेंगे। ये अधिकारी डॉक्टरों की जांच सदर अस्पताल के रोस्टर के अनुसार करेंगे और हर दिन की रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। मरीजों को ...