मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आप और हम साईं सेवा संगठन की ओर से साईं बाबा के महासमाधि दिवस पर गुरुवार की शाम दीवान रोड स्थित एक विवाह भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल ने बाबा का महाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। गरीबनाथ धाम से तुर्की तक सेवा शिविर लगाने वाले पदाधिकारियों और मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में अमरेंद्र कुमार अमर, ज्वाला पटेल, मृत्युंजय कुमार, नंद किशोर सिंह, बादल कुमार, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, रमेश सिंह, अभय भरतिया, पंकज कुमार, रोहित पटेल, मनीष कुमार रजक, मनीष कुमार और राघवेंद्र कुमार शामिल रहे। विधायक रंजन कुमार व सांसद प्रतिनिधि विकास गुप्ता आदित्य को भी सम्मानित किया गया। रुद्र महावी...