मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड के शातिरों ने औराई थाना के देवकली बुजुर्ग गांव के प्रमोद कुमार सिंह के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल एक लाख 71 हजार रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में उसने साइबर थाने में सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि एक बैंक के खाता से व 14 नवंबर को सात ट्रांजेक्शन में 99 हजार व दूसरे बैंक खाता से 13 नवंबर से 15 नवंबर के बीच पांच ट्रांजेक्शन में 72 हजार रुपये उड़ा लिए। उसने आरोप लगाया है कि बैंक की ओर से जानबूझ कर इस निकासी की जानकारी एसएमएस या ई-मेल से नहीं दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...