मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एमआईटी में शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग के खतरों से बचने, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति पर मार्गदर्शन दिया।

साइबर सुरक्षा का महत्व एसएसपी ने कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया हमारी दैनिक जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुका हैं, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ा है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग और पासवर्ड सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध या अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अपना व्यक्तिगत या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। वहीं, छात्राओं को बिहार पुलिस की आपातकालीन सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी ...