Muzaffarpur News: साइबर अपराध से बचाव को लेकर किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: गायघाट। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आईसीडीएस की ओर से साइबर अपराध से बचाव को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक रोनितराज ने आंगनबाड़ी सेविकाओं से कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। मोबाइल फोन पर संदिग्ध मैसेज, ऐप डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजने या फोन कर विभिन्न प्रकार का झांसा देकर लोगों से बैंक संबंधी जानकारी हासिल की जा रही है। इसके बाद साइबर अपराधी बैंक खातों से रुपये उड़ा लेते हैं। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं भी साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने सेविकाओं से किसी अनजान व्यक्ति के फोन पर बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.