मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के होमलेस चौक रोड में शुक्रवार दोपहर साइड लेने के विवाद में एलएलबी के छात्र दिवेश कुमार व कार सवाल के बीच में भिड़ंत हो गई। इस दौरान रॉड लगने से छात्र दिवेश कुमार का सिर फट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल छात्र का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। उसके सिर में आठ टांके लगे हैं। पुलिस कार को जब्त कर थाने ले आयी है।घटना को लेकर जख्मी छात्र दिवेश व कार सवार महिला आरती कुमारी ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है। थानेदार चंद्रभूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से लिखित शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। पुलिस को दिए आवेदन में दिवेश ने बताया कि वह माड़ीपुर आजाद कॉलोनी का रहने वाला है। वह गन्नी...