मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) ने शुक्रवार को एमपीएस साइंस कॉलेज में जॉब फेयर का आयोजन किया। इसमें कुल 76 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 17 अभ्यर्थियों का चयन टाटा मोटर्स तथा दो का चयन मदरसन कंपनी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार एवं आगा खान के मैनेजर रजनी रंजन ने किया। मौके पर डॉ. संदीप प्रसाद, डॉ. कौसर अली, डॉ. हिमांशु शेखर, डॉ. ज्योति, डॉ. अंगद मिश्रा, डॉ. संगीता, डॉ. रुचिता आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...