मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गाढ़ा बहराम गांव में सांप के डसने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान मंगलवार शाम एक निजी अस्पताल में हो गई। पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सह अधिवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि मृतक नवल राय सोमवार को धान के खेत में खाद पटवन कर रहे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उन्हें रेफर किया गया। एसकेएमसीएच में के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मंगलवार के शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...