Muzaffarpur News: सहयोग शिविर में नहीं पहुंचे अफसर, फरियादी लौटे
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। खुटाही और बैजलपुर पंचायत में मुखिया की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में साढ़े तीन बजे दोपहर तक पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने पर लोग निराश होकर लौट गए। खुटाही पंचायत के मुखिया रवि कुमार कुशवाहा और बैजलपुर में मुखिया कन्हाई साह ने सहयोग शिविर का उद्घाटन किया। 22 विभागों में महज पंचायतीराज, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, मनरेगा विभाग के काउंटर पर सहायक कर्मी आवेदन ले रहे थे। बैजलपुर पंचायत के बसिरन खातून ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय अभियान चलाया गया, लेकिन आज तक उसे लाभ नहीं मिला। सहयोग शिविर में आवेदन करने आई थी, लेकिन पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। चंदेश्वर राय ने बताया कि जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया, उसी से संबंधित शिकायत करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.