मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की जहांगीरपुर, बरजी, महमदपुर बलमी और बरियारपुर दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान हर घर नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट गया। पानी न मिलने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि सहयोग पोर्टल पर आवेदन करें। सरकार की व्यवस्था बनाई है कि एक माह के समाधान होना तय है।इससे पूर्व शिविरों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संव...