मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक 14 जुलाई की सुबह 11.30 बजे नगर निगम सभागार में प्रस्तावित थी। नगर आयुक्त के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, मेयर ने पत्र जारी कर यह निर्देश दिया है। इसी आदेश के आलोक में नगर आयुक्त ने समिति के सभी सदस्यों को बैठक स्थगन की सूचना भेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...