मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। रेपुरा में रविवार को सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में बैठक हुई। इसमें 28 सितंबर को मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित आक्रोश मार्च को लेकर चर्चा की गई। मोर्चा के संयोजक रघुनंदन प्रसाद सिंह ने कहा कि विभिन्न सामाजिक एवं नीतिगत मुद्दों को लेकर आयोजित आक्रोश मार्च में मड़वन क्षेत्र की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है। प्रखंड से करीब एक हजार युवाओं को मार्च में शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। मांगों और विचारों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। 28 सितंबर को सुबह 11:30 बजे शहीद खुदीराम बोस मैदान से डीएम कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज का...