मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब दो घंटे तक कामकाज ठप रहा। एनआईसी के 'वाहन' सॉफ्टवेयर के सर्वर में अचानक आई गड़बड़ी की वजह से कार्यालय का पूरा ऑनलाइन सिस्टम डाउन हो गया। इसके चलते डीटीओ ऑफिस में अपने काम के लिए दूरदराज से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सॉफ्टवेयर और सर्वर बंद रहने के कारण परिवहन कार्यालय के काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान वाहनों का रोड टैक्स जमा करने, फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने, नए वाहनों के परमानेंट रजिस्ट्रेशन और ऑनरशिप ट्रांसफर जैसे महत्वपूर्ण काम पूरी तरह बाधित रहे। दोपहर बाद तकनीकी खामी स्वतः ठीक भी हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...