मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरैया के धनुपरा पावर सब स्टेशन के कर्मियों की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कोलवारा में बुधवार को तीन पोल के तार टूटकर गिर गए। तार टूटकर गिरने से करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय विजय कुमार सिंह, प्रभात तिवारी, मनोज सिंह, संतोष साह आदि ने बताया कि दो महीने में नौ बार तार टूटकर गिरना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पोखरैरा फीडर का इंकमर ब्रेकर और फीडर ब्रेकर लंबे समय से जला हुआ है। फीडर को बाईपास कर सीधी बिजली आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फॉल्ट आने पर बिजली के तार बार-बार टूटकर गिर रहे हैं, जिससे जान-माल...