Muzaffarpur News: सरैया में रक्तदान शिविर, 32 लोगों ने किया रक्तदान
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: सरैया, संवाददाता। सरैया बाजार में रविवार को सरैया यूथ ग्रुप के बैनर तले एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 32 महिला एवं पुरुष ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, समाजसेवी मोतीलाल शुक्ला, संतोष कुमार और संजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुरेखा देवी, मुन्नी देवी, जितेंद्र कुमार, नितीश कुमार, राहुल कुमार, विश्वजीत कुमार, सूरज कुमार, गोलू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.