मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: सरैया। गोपीनाथपुर दोकरा गांव में शुक्रवार की रात बंद घर से चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर एसडीपीओ अभिजीत कौर एवं सरैया पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले को लेकर गृहस्वामी संजीव कुमार ने सरैया थाना में आवेदन दिया है। बताया कि शुक्रवार को भांजी की शादी में सपरिवार सेखौना गांव गए थे। देर रात करीब दो बजे लौटे तो मुख्य दरवाजा और कमरे का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का लॉकर तोड़कर 30 हजार नकद एवं लाखों रुपए के गहने की चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : शादी समारोह में गए परिवार के सूने घर में लाखों की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...