मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: सरैया। सरैया में बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के जयंती कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। मोती चौक स्थित शाही बाग में एक नवंबर को भव्य समारोह होगा। आयोजक दल के गौरव कुमार, अंकित कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी सोने लाल सिंह आदि ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक बिहार के निर्माण में श्रीकृष्ण बाबू के योगदान को याद करना और उनके विचारों व आदर्शों से नई पीढ़ी को परिचित कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...