मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: सरैया। बसंतपुर उत्तरी पंचायत की पंसस चिंता देवी का गुरुवार को आईजीआईएमएस पटना में निधन हो गया। पुत्र राजू पासवान ने बताया कि मां एक महीने से बीमार चल रही थीं। पंसस के निधन पर प्रखंड प्रमुख जानकी देवी, उपप्रमुख तारकेश चौधरी, जिला पार्षद सिमरन, मो. रहमतुल्ला राइन मुन्ना, मुखिया ऊषा रानी, भाजपा नेता राजकुमार साह, गणिनाथ सहनी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...