Muzaffarpur News: सरैयागंज समेत 10 इलाकों में हटाया गया अतिक्रमण
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। नगर निगम की टीम ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को सरैयागंज समेत 10 प्रमुख इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुटपाथी के अलावा स्थायी दुकानों व शोरूम के बाहर सड़क पर रखे गए सामान जब्त किए गए। स्टेशन रोड, कंपनीबाग रोड, सरैयागंज टावर, छाता बाजार, बाबा गरीबनाथ मंदिर, दाता कंबल शाह मजार रोड, छोटी कल्याणी, आमगोला पुल, धर्मशाला रोड, पंकज मार्केट रोड व अन्य इलाकों में कार्रवाई की गई। संबंधित इलाकों में सड़कों पर स्टॉल लगाए वेंडर से लेकर स्थायी दुकानदारों के बीच अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। अभियान में शामिल अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक जुर्माना देने पर जब्त किए गए सामान संबंधित दुकानदारों को वापस कर दिए जाएंगे। बताया अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.