मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी स्कूलों में मां के नाम पर पौधे लगाये जाएंगे। बिहार शिक्षा परियोजना की तरफ से इसका निर्देश मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों के डीपीओ को मिला है। इस निर्देश के तहत इको क्लब का गठन किया जाना है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय में 50 पौधे, मध्य विद्यालय में 100 पौधे और उच्च विद्यालय में 200 पौधे लगाये जाएंगे।उधर, डीपीओ प्राथमिक शिक्षा ने कई प्रखंडों के बीईओ को पत्र लिखकर स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग कार्यक्रम के अनुसार स्कूल का नामांकन नहीं होने पर नाराजगी जतायी है और सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि वह अपने यहां के स्कूलों का नामांकन जल्द पोर्टल पर कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...