मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र में दो सरकारी कर्मचारियों ने एक बीमार बुजुर्ग के भरोसे का फायदा उठाकर उनकी कीमती जमीन हड़प ली। मामले को लेकर वैशाली जिले के महुआ हरपुर बेतवा निवासी पीड़ित बुजुर्ग नरेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ​पीड़ित ने बोचहां के उनसर निवासी राघवेंद्र सिंह को जमीन बटाई पर जोतने के लिए दी थी। सरकारी कर्मी राघवेंद्र और उसकी पत्नी सुनीता देवी ने बुजुर्ग के विश्वास का गलत फायदा उठाया। उन्होंने निबंधन कार्यालय में बुजुर्ग की जगह किसी अन्य को खड़ा कर फर्जी आधार, पैन और फोटो के जरिए जमीन सुनिता देवी के नाम रजिस्ट्री करा ली। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गवाह बनाने के बहाने छल से करा ली जमीन की रजिस्ट्री ​मामले का खुलासा तब हुआ जब बीते 10 मार्च को पीड़ि...