मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार में गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह की कोर्ट ने फैसले की तिथि मुकर्रर थी। दोपहर 3.30 बजे से पहले ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोर्ट कक्ष में पहुंच गए। इसमें लोक अभियोजक व बचाव पक्ष के अधिवक्ता शामिल थे। दोपहर लगभग 3.35 बजे प्रधान जिला जज ने फैसला सुनाना शुरू किया। उन्होंने अभियोजन पर कड़ी टिप्पणियों से फैसला सुनाने की शुरुआत की।

अभियोजन की विफलता उन्होंने कहा यह मामला अभियोजन की पूरी विफलता है। अभियोजन पक्ष न तो जांच और न ही साक्ष्यों को कोर्ट में सही तरीके से पेश कर सका। जांच में कई गंभीर त्रुटियां और गड़बड़ियां रहीं। इसका लाभ आरोपितों को मिला है। आरोपितों की स्वीकारोक्ति बयान पर पुलिस की पूरी जांच पर टिकी रही। इस स्वीकारोक्ति ब...