मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। इसमें डीएम ने सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया, ताकि जिले में चलाई जा रहीं विकास योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके। डीएम ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर भी अधिकारियों को तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। बैठक में ग्रामीण विकास, राजस्व, आपदा प्रबंधन, आपूर्ति, कल्याण, पंचायती राज, आईसीडीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, नगर विकास सहित अनेक विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सेवा संकल्प अभियान में बढ़ाएं जनभागीदारी यह भी पढ़ें- नवागंतुक डीएम ने की सेवा संक...