Muzaffarpur News: सभी प्रखंडों में 6 से 8 अक्टूबर तक लगेगा 'सेवा सेतु शिविर'
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: जिले के सभी 16 प्रखंडों में 6 से 8 अक्टूबर तक 'सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार' का आयोजन होगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत लगने वाले शिविर में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ लंबित आवेदनों और शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा। डीएम कुमार गौरव ने अधिकारियों को शिविर की तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है।
शिविर की तैयारी शिविर के लिए प्रत्येक प्रखंड में जिला स्तर से नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। डीडीसी को जिला स्तरीय नोडल बनाया गया है। पंचायत सरकार भवनों और नगर निकायों के वार्डों में लोगों से आवेदन व शिकायतें ली जा रही हैं। आवेदकों को रसीद दी जाएगी। शिविर में योजनाओं की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। विभागीय अधिकारी पात्र ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.