मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मी आकाश दीप की बाइक सदर अस्पताल परिसर से चोरी कर ली गई। घटना शुक्रवार दोपहर में हुई। बाइक परिसर स्थित डीएचएस भवन के पीछे खड़ी थी। इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन दिया है। इसमें बताया है कि प्रतिदिन की तरह उसने अपनी बाइक कार्यालय के पीछे लगाई थी, जो चोरी हो गई। वहीं, अस्पताल कर्मियों की माने तो इसके साथ ही सदर अस्पताल परिसर से एक और कर्मी की बाइक गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...