मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल के मेन गेट पर शुक्रवार को एक मरीज ने जमकर हंगामा किया। मरीज टीबी की दवा लेने पहुंचा था। वह दवा काउंटर पर लगी कतार में जबरन आगे घुस रहा था। जब सुरक्षा गार्ड ने उसे रोका तो वह हंगामा करने लगा। सुरक्षा गार्ड ने बताया कि दवा लेने आया व्यक्ति नशे में था। लाइन में आगे घुसने से रोकने पर मरीज अस्पताल से जाने लगा। जाने के क्रम में मेन गेट पर गार्ड ने उसे रोका, इसी बीच वह साइकल से गिर गया और उसे चोट लग गई। चोट लगने के बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...