मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: सकरा। सुजावलपुर चौक के पास ऑटो की ठोकर से हरिद्वार का युवक वैभव कुमार घायल हो गया। वह एक निजी बैंककर्मी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, रूपनपट्टी के समीप बाइक दुर्घटना में धीरनपट्टी निवासी बाइक सवार युवक मो तबरेज आलम घायल हो गया। इधर, बाइक से गिरकर रिंकू कुमारी घायल हो गई। दोनों को सकरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...