Muzaffarpur News: सड़क हादसे में जख्मी युवक ने दम तोड़ा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मानिकपुर उर्दू स्कूल के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में जख्मी युवक ने शनिवार को एसकेएमसीएच में दम तोड़ दिया। मृतक दरहीपट्टी गांव के वार्ड-15 निवासी मो. नजीर का 19 वर्षीय पुत्र दिसान अंसारी था। परिजनों ने बताया कि दिसान घर से ऑटो पर सवार होकर गंजबाजार जा रहा था। इसी दौरान वाहन ने ऑटो में ठोकर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। दिसान की मां नसरीन खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। दिसान दो भाइयों में बड़ा था। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि ऑटो में तीन लोग सवार थे। ठोकर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.