मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाने के रेवा रोड पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे गोनौरा इंडा स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़े ट्रक से बुलेट टकरा गई। हादसे में बुलेट सवार गोपीधनवत निवासी जयस महतो के पुत्र मुन्ना महतो और रतनपुरा निवासी नीतीश तिवारी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बुलेट पर सवार तीसरा युवक बिसुनपुर दुबियाही उर्फ डोमाडीह निवासी हरिनंदन राय का पुत्र तोखन राय (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। धनवत में रक्षाबंधन पर महावीरी झंडा मेला लगा था। तीनों दोस्त मेला घूमने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों ...