मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: पानापुर। मीनापुर प्रखंड की बाड़ाभारती पंचायत के पानापुर से ब्रजमुरिया होते हुए हरशेर जाने वाली सड़क की हालत काफी जर्जर है। जलजमाव व कीचड़ के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर एक ग्रामीण ने सड़क के कीचड़ में लेटकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। वहां मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से सड़क की हालत जर्जर है। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से सड़क निर्माण की कई बार मांग की गई, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। कीचड़ होने के कारण स्कूली बच्चों व राहगीरों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। बरसात में पैदल, साइकिल व बाइक सवारों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: अटक फार्म ग्राम पंचायत की सड़क बदहाल, राहगीर परेशान हरशेर व ब्रजमुरिया के हजारों की आबादी इसी सड़क से पा...