मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद वार्ड तेरह में शुक्रवार की शाम जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य रोकने पर व्यवसायियों ने बवाल किया। व्यवसायियों ने बताया कि वार्ड पार्षद शशि कुमार गुप्ता द्वारा मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। इस बीच ईओ और सभापति ने काम रोकवा दिया। जेसीबी चालक को अंजाम भुगतने की धमकी दी, जिसके बाद चालक जेसीबी लेकर चला गया। व्यवसायियों ने बताया कि जर्जर सड़क और जलभराव के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

सड़क मरम्मत कार्य की जानकारी वार्ड पार्षदों ने बताया कि एक माह पूर्व ईओ ने गांधी चौक स्थित जर्जर सड़क एवं जलजमाव से निजात के लिए मरम्मत कार्य का निर्देश दिया था। बारिश एवं ट्रैफिक अधिक होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। शुक्रवार शाम जेसीबी से कार्य कराया जा रहा था। कार...