मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: सकरा। थाना क्षेत्र के पिपरी से दुबहा स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क किनारे रविवार की रात एक महिला लावारिस हालत में मिली। मानसिक रूप से दिव्यांग महिला को बोरी से लपेट दिया गया था। बताया जाता है कि डिहुली पंचायत भवन कार्यालय के समीप पिकअप चालक ने महिला को सड़क किनारे फेंक दिया। पूर्व प्रमुख अनिल राम की सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने महिला को सकरा सीएचसी में भर्ती कराया। महिला की पहचान नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...