मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में माड़ीपुर-बटलर रोड के प्रभात नगर के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे कचरे में फेंकी गई सिरप की बोतलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। इसके बाद सोशल मीडिया पर सरकारी दवाओं की बर्बादी का दावा किया जा रहा था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह भ्रामक है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि एक्सपायरी होने पर फेंका गया है। लेकिन, इन्हें किसने और किन परिस्थितियों में फेंका, यह स्पष्ट नहीं है।

वायरल तस्वीर पर स्वास्थ्य विभाग का पक्ष बताया जाता है कि वायरल तस्वीर में दिख रही बोतलों पर बिहार सरकार की ओर से आपूर्ति की जाने वाली दवाओं पर दर्ज होने वाला सरकारी निशान नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेश...