Muzaffarpur News: सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव मिला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव में शुक्रवार की शाम सड़क किनारे गड्ढे में बाइक सवार का शव मिला। मृतक बोचहां थाना क्षेत्र के पिरखपुर निवासी 46 वर्षीय मो. अख्तर था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रघुनाथपुर मधुबन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कालीकांत झा ने बताया कि माड़ीपुर गांव में सड़क किनारे गड्ढे में बाइक समेत युवक गिरा था। उसकी जेब में मिले आधार से पहचान हुई। उसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.