मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। धरमपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी पिकअप से बुधवार को सिवाईपट्टी पुलिस ने 1541 लीटर बियर जब्त की है। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि दारोगा मनोज कुमार के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें करचौलिया निवासी पवन कुमार सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। पिकअप जब्त कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...