मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने शुक्रवार को जेल, सुधार गृह, बालगृह व दत्तक ग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। इस क्रम में बच्चों को प्रेरक प्रसंग सुनाकर उन्हें अपराध से विमुक्त होने को लेकर प्रेरित किया। जेल के निरीक्षण के दौरान मुलाकाती केंद्र के पास स्थापित विधिक सेवा केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कैदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जागृति योजना के तहत सशक्त युवा सशक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत युवाओं में जागरूकता लाने के लिए सरकारी विद्यालय, लॉ कॉलेजों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...