Muzaffarpur News: सकरा में विवाहिता का शव मिला
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। नरसिंहपुर गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका मो. सलीम की पत्नी गुलनाज खातून (20) थी। ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। गुलनाज के मायके से पहुंचे परिजन व पंसस मो. नूर आलम ने हत्या का आरोप लगाया है। गुलनाज का मायका अहियापुर थाने के नेउरी झपहा में था। परिजनों ने बताया कि गुलनाज खातून की तीन जून 2026 को शादी हुई थी। सकरा पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.